बोकारो, मई 14 -- कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी श्रीमोई दे ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कला संकाय की छात्रा श्रीमोई दे ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। श्रीमोई दे प्रखंड प्रमुख नियोती कुमारी एवं समाजसेवी लोकेश कुमार दे की पुत्री हैं। वह बोकारो स्थित चिन्मय विद्यालय, सेक्टर-5 की छात्रा हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद परिजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमोई ने अंग्रेजी में 88, इतिहास में 80, राजनीति विज्ञान में 93, समाजशास्त्र में 95 तथा अर्थशास्त्र में 81 अंक प्राप्त किए हैं। यह भी पढ़ें- सुमुख शंकर , 96 प्रतिशत , सीता शरण मेमोरियल स्कूल...