बोकारो, मई 11 -- ​कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के खैराचातर पंचायत सचिवालय में झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान ​​समारोह में प्रखंड प्रमुख नियोति दे, स्थानीय मुखिया विजय कुमार जायसवाल, सहयोगिनी संस्था के निदेशक गौतम सागर, सचिव कल्याणी सागर एवं निशाकर दे मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस समारोह में ​झारखंड इंटरमीडिएट बोर्ड (कला संकाय) में राज्य स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करनेवाली छोटी कुमारी, जिला टॉप टेन में शामिल सीमा कुमारी एवं ​खुशी प्रवीण को उपहार देकर हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रमुख नियोति दे ने कहा कि ग्रामीण परिवेश की इन बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य स्तर पर जो मुकाम हासिल किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह भी पढ़ें- जेएलकेएम ...