आगरा, जून 8 -- सोरों सीएचसी व खैरपुर पीएचसी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल परिसर में सफाई दुरस्त रखने के निर्देश दिए। रविवार को सीएमओ डा. बीलारानी अस्पतालों में लगे आरोग्य मेला का निरीक्षण करने पहुंची। सोरों पीएचसी पर सीएमओ को प्रसूति कक्ष में पानी की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने एएचसी प्रभारी डा. मुकेश कुमार को प्रसूति कक्ष में तत्काल पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने प्रसूति कक्ष में भर्ती महिलाओं से भी संवाद किया। सोरों के गांव खैरपुर में स्थित पीएचसी के निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक दवाएं कम मात्रा में उपलब्ध मिलीं। अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिलने पर। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने निरीक्षण कर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की सेवाओं का जाना हाल परिसर में मौजूद खरपतवार और झाड़ियों को कटवाकर सफाई व्यवस्थ...