नैनीताल, फरवरी 7 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना क्षेत्र में शनिवार को कार-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देख उसे रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक कार कैंची धाम से कसार देवी जा रही थी, जबकि बाइक सवार खैरना से रातीघाट जा रहे थे। खैरना में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बालम सिंह पुत्र चंदन सिंह और विकास बधानी पुत्र दीप चंद्र बधानी निवासी रातीघाट घायल हो गए। सूचना पर खैरना चौकी इंचार्ज रमेश पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया। जहां से गंभीर घायल बालम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारू कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.