नैनीताल, मार्च 27 -- गरमपानी, संवाददाता। खैरना बाजार में गुरुवार देर रात लावारिस सांडों का आतंक देखने को मिला। दो सांडों की भीषण लड़ाई में तहसील के पास खड़े पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन स्वामियों ने खासी नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लावारिस पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष भरत जलाल ने कहा कि आए दिन सांडों की लड़ाई से बाजार में दहशत का माहौल बन रहा है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो व्यापारी और स्थानीय लोग आंदोलन को मजबूर होंगे। वहीं खैरना चौकी पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह एक वाहन स्वामी ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद मामले का संज्ञान लिया गया।

हिंदी हिन...