नैनीताल, मार्च 8 -- गरमपानी। खैरना बाजार में रविवार सुबह अचानक बंदरों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। बंदरों के आक्रामक व्यवहार के चलते दुकानदारों को अपने बचाव में दुकानें बंद करनी पड़ गई। बंदरों का झुंड बाजार में करीब आधे घंटे तक इधर से उधर दौड़ने लगा। बाद में लोगों ने लाठी-डंडों के सहारे बंदरों को बाजार से खदेड़ा, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। छड़ा खैरना के ग्राम प्रतिनिधि बालम सिंह पिनारी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए कई बार शिकायत की जा चुकी है, पर अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वन क्षेत्राधिकारी विजय मेलकानी ने बताया कि आज सोमवार को बाजार में बंदरों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...