बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया। नगर के तीन लालटेन चौक स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्त की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने यहां भोलेनाथ को जल अर्पित किया। मुख्य कार्यक्रम को देखने के लिए यहां पर भी बड़ा स्क्रीन डिस्प्ले के लिए लगाया गया था। इसके अलावा बेतिया राज्य के प्रसिद्ध पियूनी बाग मंदिर में भी भक्तों ने महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक किया। काली बाग और खैरटिया के शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी गई। खैरटिया के विशालकाय शिवलिंग पर भक्तों ने जल अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...