मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- सकरा। हावड़ा से बरियारपुर थाने के कटेसर आ रहे खैनी व्यवसायी नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया। रविवार को ढोली स्टेशन पर व्यवसायी मछु साह (75) को ट्रेन से उतार दिया गया। नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने नशीला पदार्थ खिलाकर मोटी रकम के साथ सामान भी लूट लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल सकरा में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर परिजन घर लेकर चले गए। व्यवसायी अभी भी पूरी तरह से होश में नहीं हैं। परिजनों ने बताया कि मछु साह हावड़ा में खैनी की दुकान करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.