खैनी के लिए खून बहाने में 8 को आएगा फैसला
बगहा, सितम्बर 2 -- बगहा । धनहा थाना क्षेत्र के खलवा पट्टी गांव में एक चुटकी खैनी को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया था। इस मामले में पट्टीदार के बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुख्य आरोपित कलीमुद्दीन गद्दी के मामले की सुनवाई जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की अदालत में पूरी हो चुकी है। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए आठ सितंबर को निर्णय सुनाने की तिथि निर्धारित की है। अभियोजन के अनुसार, खलवा पट्टी निवासी नाजिर गद्दी ने चार सितंबर 2023 को धनहा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके 35 वर्षीय पुत्र गुलाब गद्दी के साथ कलीमुद्दीन गद्दी, विश्वनाथ गद्दी, मोजरद्दीन गद्दी, मुनीब गद्दी और इरशाद गद्दी समेत अन्य लोगों ने मारपीट की थी। प्राथमिकी में बताया गया था कि घटना की शुरुआत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.