रुद्रपुर, अप्रैल 7 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने वार्ड नं-18 खेड़ा बस्ती में अतिक्रमण पर की कार्रवाई। जहां नाले के पास किए गए अवैध अतिक्रमण को निगम कर्मियों ने ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार खेड़ा बस्ती क्षेत्र में अब्बास और अज्जू मियां नामक दो भाइयों द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत मेयर को मिली थी। आरोप था कि उन्होंने नाले के पास बनी सरकारी दीवार को क्षतिग्रस्त कर वहां अवैध रूप से गेट लगा लिया और जमीन को घेरकर उपयोग करने लगे थे। शिकायत के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद निर्माण सामग्री को जब्त कर लिया गया। वहीं कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों को सख्त चेताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.