सहारनपुर, अप्रैल 3 -- खेड़ा मुगल निवासी कक्षा 10 के छात्र शहजाद की उत्तराखंड के झबरेड़ा में गुरुवार रात डंपर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसका भाई गंभीर रुप से घायल हो गया था। मृतक शहजाद को शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। खेड़ा मुगल निवासी शहजाद अपने भाई जावेद के साथ उत्तराखंड के मंगलौर में पढ़ाई के साथ-साथ वैल्डिंग का भी कार्य करता था। गुरुवार देर रात दोनों भाई बाइक से वापिस ष्घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह झबरेड़ा मार्ग पर पहुंचे तभी पीछे से तेज गति से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जावेद गंभीर रुप से घायल हो गया। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शहजाद के शव का शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.