बांका, मई 31 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय खेसर में सभा भवन के पीछे बन रहे अतिरिक्त कमरे के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य बेहद घटिया तरीके से कराया जा रहा है। दीवारों की चुनाई टेढ़ी-मेढ़ी होने के साथ ईंटों की जमावट भी मानकों के अनुरूप नहीं दिख रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो किसी अनुभवहीन मजदूर से काम कराया जा रहा हो।

शिक्षा व्यवस्था का हाल ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया गया है, बावजूद इसके यहां शिक्षा व्यवस्था पहले से ही बदहाल बनी हुई है। विद्यालय में करीब 22 शिक्षक पदस्थापित हैं तथा लगभग डेढ़ हजा...