बांका, जनवरी 8 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। खेसर बाजार स्थित शीतला स्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कथा पंडाल से 161 महिलाएं एवं युवतियां माथे पर कलश धारण कर भक्ति भाव के साथ शोभा यात्रा में शामिल हुईं। बाजे-गाजे और जयघोष के बीच निकली इस शोभा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। शोभा यात्रा कथा पंडाल से प्रारंभ होकर भूतनाथ पहुंची। जहां श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभा यात्रा भूतनाथ से विश्वकर्मा टोला, शीतला स्थान, खेसर बाजार होते हुए बजरंगवली चौक का भ्रमण कर पुनः कथा पंडाल में संपन्न हुई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रियों का स्वागत किया। इस अवसर पर वृंदावन की प्रसिद्ध कथावाचिका ब्रज किशोरी जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.