वाराणसी, मई 20 -- लोहता। खेवसीपुर (लोहता) गांव के पास रिंग रोड के अंडरब्रिज पर मंगलवार भोर में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। लोहता पुलिस ने ट्रकों को किनारे कर आवागमन शुरू कराया। जौनपुर के शिवपुर (जमैथा) निवासी 32 वर्षीय चालक रोहित कुमार पाल खाली ट्रक लेकर राजातालाब की ओर जा रहा था। खेवसीपुर के पास रोहित का ट्रक आगे जा रहे ट्रेलर से जा टकराया। आसपास के लोगों ने लोहता पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष दिगम्बर उपाध्याय ने घायल रोहित को ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा। सुबह आठ बजे रोहित की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- दो ट्रको की टक्कर, चालक की मौत सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। यह भी पढ़ें- जमैथा गांव निवासी युवक की वाराणसी में मौत यह भी पढ़ें- ट्रक के बीच दबकर चालक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...