नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। विश्व कप जीतने के छह महीने के भीतर भारतीय टी-20 टीम की चमक कुछ फीकी पड़ती दिख रही है। खासतौर पर विदेशी पिच पर। टीम इंडिया पहले आयरलैंड में 0-2 से हारी, फिर इंग्लैंड ने उसे 0-4 से रौंद दिया और अब जापान जैसी टीम ने पसीने छुड़ा दिए। इस गिरावट में सबसे बड़ा सवाल बल्लेबाजी का है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में भारत ने पांच ओवर के भीतर चार विकेट गंवाए। पहले मैच में 60/3 और दूसरे में 35/4। जानकारों का मानना है कि आयरलैंड के दौरे पर सीम और स्विंग होती गेंदों के आगे पावरप्ले में ही जल्दी विकेट गंवाना टीम की सबसे बड़ी नाकामी रही। इसके बाद इंग्लैंड के दौरे पर बाउंस वाली पिचों पर खराब शॉट चयन और 'डॉट बॉल' के दबाव ने बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। सानो में जापान के खिलाफ टर्निंग ट्रैक पर क्रीज के सह...