नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली। अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करने वाले आरएस अंबरीश एक उभरते ऑलराउंडर हैं। वह अपने पिता के अधूरे सपने को भी पूरे मन से जी रहे हैं। जब 18 वर्षीय सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर आरएस अंबरीश ने बुलावायो में अंडर-19 वर्ल्ड कप के मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चार विकेट चटकाए, तब चेन्नई में मौजूद उनके पिता आर. सुकुमार भावुक होकर यह प्रदर्शन देख रहे थे। सुकुमार खुद तमिलनाडु अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं और घरेलू क्रिकेट में रेलवे टीम में शामिल होने के करीब तक पहुंचे थे, लेकिन दुर्भाग्य से आगे नहीं बढ़ सके। शनिवार को बेटे के 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने के साथ उनका सपना एक तरह से पूरा हुआ। अब इंटीग्रल कोच फैक्ट्री की टीम को कोचिंग देने वाले सुकुमार बेटे के निजी कोच भी हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत...