हल्द्वानी, अप्रैल 18 -- हल्द्वानी, संवाददाता। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तीन एनसीसी कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय जू-जित्सु चैंपियनशिप में 6 गोल्ड मेडल जीते। कैडेट्स की उपलब्धि पर स्कूल परिसर में स्वागत एवं सम्मान समारोह हुआ। तीनों विजेताओं को 5101 रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान दी गई। कोलम्बो में आयोजित जू-जित्सु चैंपियनशिप में सीनियर विंग कैडेट रिधिमा नेगी ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में 'नेवाजा' और 'फाइटिंग' स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर डिवीजन के कैडेट नमन मेहरा ने अंडर-18 के 60 किलोग्राम वर्ग तथा अविघ्न नेगी ने अंडर-16 के 40 किलोग्राम वर्ग में 'नेवाजा' और 'फाइटिंग' में गोल्ड जीते। 10 से 12 अप्रैल तक कोलंबो में हुई प्रतियोगिता में 7 देशों के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत के 68 प्रतिभागियों में से 7 खिलाड़ी उत्तरा...