लखनऊ, जून 18 -- राजधानी के स्कूली खिलाड़ियों के लिए अगले चार महीने खेलों के नाम रहने वाले हैं। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए जनपदीय विद्यालयीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया गया है। 23 जून से शुरू होने वाली प्रतियोगिताएं 17 अक्तूबर तक चलेंगी, जिनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के हजारों खिलाड़ी 31 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। विजेता खिलाड़ी मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में लखनऊ का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलों का आगाज 23 और 24 जून को सब-जूनियर हॉकी प्रतियोगिता से होगा। बालक वर्ग की मेजबानी नेशनल इंटर कॉलेज जबकि बालिका वर्ग की जिम्मेदारी हुसैन मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज को सौंपी गईहै।

कंपटीशन शेड्यूल जुलाई में तैराकी एवं डाइविंग प्रतियोगिता 16 और 17 जुलाई को विद्यांत हिंदू इंटर कॉलेज की देखरेख मे...