खेल------हर्षवर्धन के शाही अंदाज के सामने ढेर हुआ जायंट्स
लखनऊ, मई 17 -- प्लेयर ऑफ द मैच हर्ष वर्धन पंत की धमाकेदार 154 रनों की शतकीय पारी की बदौलत सीएएल रॉयल्स ने रोहित चतुर्वेदी मेमोरियल अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में खिताबी जीत दर्ज कर एपी स्पोर्ट्स ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में आयोजित हुए टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रॉयल्स ने शाही अंदाज में जायंट्स को 195 रनों के विशाल अंतर से पराजित कर दिया।
फाइनल मुकाबला एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को खेले गए फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएएल रॉयल्स ने 35 ओवर में छह विकेट खोकर 249 रनों का विशाल स्कोर बोर्ड पर टांगा। सलामी बल्लेबाज आयुष के आउट होने के बाद हर्ष वर्धन और अनंत मिश्रा ने मोर्चा संभाला। हर्ष वर्धन पंत ने खुल कर हाथ दिखाये और 98 गेंदों में 29 चौके की सहायता से 154 रनों की पारी खेली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.