लखनऊ, फरवरी 14 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित द पाल्मस गोल्फ क्लब के मैदान पर डोर भाई कप गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। विशेष रूप से आर्किटेक्ट समूह के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 25 खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में योगेश त्यागी ने पुरुष वर्ग के साथ ओवरऑल विजेता का खिताब भी अपने नाम किया। मुख्य अतिथि कर्नल एके सिंह एवं ब्रज भान ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। अन्य श्रेणियों के परिणाम इस प्रकार रहे पुरुष वर्ग: विजेता - योगेश त्यागी, उपविजेता - आरपी शाही। महिला वर्ग: विजेता - दीक्षा पटेल; उपविजेता - अवितेश वैष्णवी सिंह। विशेष पुरस्कार: एसके सिंह (लॉन्गेस्ट ड्राइव), ऋषि दुग्गल (मॉन्स्टर ड्राइव), आरपी शाही (नियरेस्ट टू द पिन) और योगेश बाजपेयी (स्ट्रेटेस्ट ड्राइव)। बेस्ट ड्रेस: प्...