लखनऊ, मार्च 10 -- इकाना फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए एआईएफएफ (एआईएफएफ) एलीट यूथ लीग के एक एकतरफा मुकाबले में लखनऊ फॉल्कंस ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली एफसी को 5-1 के भारी अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के नायक रहे सुराजुद्दीन मंडल रहे। उन्होंने मैच में चार गोल दागकर अपनी टीम को पूरे अंक दिलाए। मुकाबले की शुरुआत लखनऊ के लिए चुनौतीपूर्ण रही। खेल के पांचवें मिनट में दिल्ली एफसी के देवन गोस्वामी ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की शुरुआती बढ़त दिला दी। हालांकि, एक गोल से पिछड़ने के बाद फॉल्कंस ने जबरदस्त वापसी की। 20वें मिनट में शिवांश त्रिपाठी ने शानदार मैदानी गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इसके बाद शुरू हुआ सुराजुद्दीन मंडल ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23वें मिनट में अपना पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, जो मध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.