लखनऊ, मार्च 6 -- लखनऊ, संवाददाता। शहर के मैदानों में विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं शनिवार से शुरू होंगी। खेल निदेशालय की देखरेख में 17 खेलों की जिला स्तरीय (जूनियर बालक, बालिका) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी कार्यालय के तहत होने वाले इन खेलों के मुकाबले केडी सिंह बाबू स्टेडियम, विजयंत खंड मिनी स्टेडियम, विनय खंड मिनी स्टेडियम और चौक स्टेडियम में होंगे।ये प्रतियोगिताएं दस मार्च तक आयोजित की जायेंगी। इनमें शहर भर के एथलीट हिस्सा लेंगे। इस आयोजन में एथलेटिक्स, जूडो, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, भारोत्तोलन, जिम्नास्टिक, फुटबॉल, वुशू, साइकिलिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और तलवारबाजी जैसे खेल शामिल हैं। शनिवार को फुटबॉल अंडर-18 बालिका वर्ग के मुकाबले चौक स्टेडियम पर खेले जायेंगे। एथलेटिक्स 10 मार्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.