लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ। डीपीएस इंदिरानगर की देखरेख में आयोजित अंतर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बालक एकल वर्ग में कॅरियर कॉन्वेंट स्कूल के लक्ष्य कुमार और बालिका एकल वर्ग में नवयुग रेडियंस की भार्गवी त्रिपाठी ने खिताबी जीत हासिल की। बालक वर्ग के फाइनल में लक्ष्य कुमार ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की, वहीं डीपीएस जानकीपुरम के अक्षज सिन्हा दूसरे और एचडीएचएच स्कूल के अर्पित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के कड़े मुकाबलों में भार्गवी त्रिपाठी ने चैंपियनशिप अपने नाम की। इस वर्ग में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल की एंजिल कुमार को रजत (दूसरा स्थान) और एसकेडी अकादमी, वृंदावन की विदूषी द्विवेदी को तृतीय स्थान से संतोष करना पड़ा। यह भी पढ़ें- खेल---कार्तिका और ऋभव बने एकल के चैंपियन प्रतियोगिता के समापन सत्र में अंतररा...