लखनऊ, जून 14 -- केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी सेमिनार का रविवार को समापन हुआ। ताइक्वांडो के नियमों में किए गए संशोधनों को समझने के लिए देशभर से 200 से अधिक रेफरी और निर्णायक लखनऊ पहुंचे। यूपी ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुभाष पाटिल ने प्रतिभागियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कोरिंग सिस्टम, वीडियो रिव्यू प्रक्रिया और तकनीकी बदलावों की बारीकियां समझाईं। समापन पर रेफरी की फिजिकल, डिजिटल और लिखित परीक्षा ली गई। महासचिव राजकुमार ने बताया कि सफल निर्णायक अब जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं और ओलंपिक चयन प्रक्रिया में भूमिका निभाने के पात्र होंगे। यह भी पढ़ें- खेल--लखनऊ के खिलाड़ियों ने जीते आठ स्वर्ण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...