लखनऊ, फरवरी 13 -- लखनऊ में आयोजित बीबीडी ए डिवीजन क्रिकेट लीग के मैचों में शुक्रवार को यूपी टिंबर और एलडीए कोचिंग सेंटर ने शानदार जीत दर्ज की। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ट्रंफ एकेडमी 155 रनों पर सिमट गई, जिसमें शिवा पटेल ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। एलडीए के जीशान अंसारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। जवाब में एलडीए ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज हिमांशु असनोरा ने 79 और जीशान अंसारी ने 56 रनों की आतिशी पारी खेली। जीशान को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। वहीं स्पोर्ट्स गैलेक्सी ग्राउंड पर यूपी टिंबर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। मोहित यादव (47) और संकेत मौर्या (37) मुख्य स्कोरर रहे। लाइफ केयर की टीम 75 रनों पर ढेर हो गई। यूपी टिंबर के अनुभव श्रीवास्तव ने 4 विकेट लेकर 127 रनों की जीत दिलाई...