खेल---- कुशाग्र-शिवेश की जोड़ी ने जीता खिताब
लखनऊ, सितम्बर 3 -- मेरठ में आयोजित यूपी स्टेट सब-जूनियर (अंडर-15 व अंडर-17) मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में लखनऊ के विजयंत खंड स्टेडियम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले कुशाग्र रामानुजम द्विवेदी और शिवेश गुप्ता की जोड़ी ने बालक युगल वर्ग में बेहतरीन तालमेल, रणनीति और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मुकाबले में कुशाग्र और शिवेश का सामना हर्षित यादव और वर्चस्व सेन की जोड़ी से हुआ। रोमांचक मुकाबले में लखनऊ की जोड़ी ने शुरू से दबदबा बनाए रखा और 15-10, 18-16 से सीधे सेटों में जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। इससे पहले सेमीफाइनल में कुशाग्र और शिवेश ने शिवांश सारस्वत और सुमय त्रिपाठी की जोड़ी को पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 12...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.