खेल-----कार्तिका और ऋभव बने एकल के चैंपियन
लखनऊ, मई 9 -- आईटीएफ जे 30 लखनऊ, संवाददाता। आईटीएफ जूनियर सर्किट की चर्चित खिलाड़ी और तीसरी वरीय भारत की कार्तिका पद्मकुमार ने आईटीएफ जूनियर जे 30 लखनऊ टेनिस टूर्नामेंट में बालिका एकल का खिताब जीत लिया। वहीं युगल चैंपियन ऋभव सरोहा ने बालक एकल में भी विजेता होने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि रत्न संजय (आईपीएस, आईजी सशस्त्र सीमा बल) ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
बालिका एकल का फाइनल गोमती नगर विजयंत खंड मिनी स्टेडियम में शनिवार को बालिका एकल के फाइनल में तीसरी वरीय भारत की कार्तिका पद्मकुमार ने दो घंटे 38 मिनट चले मुकाबले में चौथी वरीय भारत की हर्षा कार्तिका ओरुगांती को 6-4, 7-5 से पराजित किया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों खिलाड़ियों ने लंबी रैलियों और दमदार बेसलाइन गेम के जरिए एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाए रखा। भारतीय जू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.