खेल-----उलटफेर कर अंकुर आलोक और कृष्णा सेमीफाइनल में
लखनऊ, जून 17 -- गोमतीनगर के विजयंत खंड स्थित मिनी स्टेडियम में चल रही आइटा (एआईटीए) चैंपियनशिप अंडर-14 बालक एवं बालिका में बुधवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में अंकुर आलोक और कृष्णा सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए ने केवल जीत दर्ज की बल्कि वरीय खिलाड़ियों को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक एकल वर्ग में सबसे बड़ा अपसेट पांचवीं वरीयता प्राप्त बिहार के अंकुर आलोक ने किया। अंकुर ने दूसरे वरीयता प्राप्त उत्तर प्रदेश के युवराज सिंह को कड़े मुकाबले में 6-2, 2-6, 10-5 से पराजित कर अंतिम चार में जगह बनाई। वहीं कृष्णा सिंह ने भी शानदार खेल दिखाते हुए आठवीं वरीयता प्राप्त अदम्य भदौरिया को एकतरफा मुकाबले में 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। शीर्ष वरीयता प्राप्त हारिस खान ने छठी वरीयता प्राप्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.