लखनऊ, मई 9 -- जापान में होने वाले एशिया कप के लिए घोषित की गई भारतीय हॉकी टीम लखनऊ छात्रावास का कोई खिलाड़ी पहली बार बना अंडर-18 का कप्तान यह भी पढ़ें- हॉकी में अंडर 18 में खेलेंगे रोमित और प्रहलाद संजीव पाण्डेय। लखनऊ। स्पोर्ट्स हॉस्टल ने भारतीय हॉकी को एक नया सितारा दिया है। संघर्षों की भट्ठी में तपकर निकले होनहार खिलाड़ी केतन कुशवाहा को भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। लखनऊ छात्रावास के इतिहास में पहला अवसर है, जब यहां के किसी खिलाड़ी को अंडर-18 राष्ट्रीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। केतन ने तीन वर्ष पूर्व जब लखनऊ हॉकी हॉस्टल में प्रवेश किया था, तब उनके पास केवल बड़े सपने और अटूट मेहनत थी। उन्होंने भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी प्रशिक्षक रजनीश मिश्रा के कुशल निर्देशन में हॉकी की बारीकियां सीखीं。केत...