लखनऊ, जनवरी 2 -- लखनऊ, संवाददाता। 21वीं बीबीडी सी डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गये मैच में सीएसडी सहारा, गुरुकुल क्रिकेट क्लब, मेहता क्रिकेट क्लब, आर्या और संदीप क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज कर पूरे अंक बटोरे। ट्रम्फ स्टारलेट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर सीएसडी सहारा क्रिकेट अकादमी बीकेटी ने ट्रम्फ स्टारलेट्स क्रिकेट क्लब को 190 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। सीएसडी सहारा के 271 रनों के जवाब में ट्रम्फस्टार लेट्स की टीम 81 रनों के योग पर सिमट गई। विजयी टीम से गेंदबाज इजहार फैजी खान ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन लौटने को मजबूर कर दिया। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम पर खेले गए मैच में गुरुकुल क्रिकेट क्लब ने लखनऊ क्रिकेट फाउंडेशन को 57 रनों से हरा दिया। गुरुकुल क्रिकेट क्लब के 167 रनों के जवाब में लखनऊ क्रिकेट की टीम 110 रन पर सिमट गई। ब्लेज व...