लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, संवाददाता। सोमवार से शुरू हो रहे ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू सब जूनियर बालक (अंडर-14) प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट में यूपी अपने अभियान की शुरुआत करने उतरेगी। गोमती नगर के मो. शाहिद हॉकी टर्फ पर उद्घाटन मुकाबले में उसके सामने मेजर ध्यान चंद हरियाणा की चुनौती होगी। केडी सिंह बाबू सोसाइटी की देखरेख में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन मार्विन फर्नाडिस कर करेंगे। इस मौके पर पूर्व ओलंपियन सुजीत कुमार, सैयद अली मौजूद रहेंगे। टूर्नामेंट में मेजबान यूपी टीम पिछली बार रनर अप थी। सुबह ही लीग मुकाबलों की शुरुआत होगी। सबसे पहले होली वर्ल्ड पंजाब के सामने जय हॉकी अकादमी की चुनौती होगी। इसके बाद पिछले वर्ष की विजेता नवल टाटा उड़ीसा का मुकाबला हॉकी त्रिपुरा से होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.