लखनऊ, दिसम्बर 26 -- फोटो::: खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर हॉकी प्रतियेगिता का उद्घाटन करते खेल निदेशक डॉ. आर पी सिंह। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने आगरा मंडल को 6-0, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज ने मेरठ मंडल को 7-0 और लखनऊ मंडल ने देवीपाटन को 5-0 से किया पराजित जूनियर बालक हॉकी लखनऊ, संवाददाता। अटल बिहारी जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार से शुरू हुई प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में पहले दिन लखनऊ की तीनों टीमों ने जीत से आगाज किया। स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ, लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज और लखनऊ मंडल टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले दौर में जगह बनाई। गोमती नगर के मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ ने आगरा मंडल को 6-0 से पराजित...