लखनऊ, दिसम्बर 15 -- उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के चुनाव रविवार को लखनऊ में हुए। इसमें विवेक कोहली और अरुण बनर्जी को सर्वसम्मति के साथ क्रमश: अध्यक्ष और महासचिव चुना गया। ये चुनाव भारत सरकार के राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 (अधिनियम संख्या 25, वर्ष 2025) के प्रावधानों के अनुसार संपन्न कराए गए। तनय हजारी ने चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसर रहे। मौके पर टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से राजीव रतन सिंह संयुक्त सचिव (बिहार) और राज्य सरकार और खेल विभाग की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लखनऊ अतुल सिन्हा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे। भूतपूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक को संघ के चेयरमैन पद पर नामित किया गया। जारी कार्यकारिणी के अनुसार कुमार विनीत व राजेश त्यागी उपाध्यक्ष और राजेश सिंह कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.