लखनऊ, जनवरी 31 -- लखनऊ। मैन ऑफ द मैच विकास अरोरा (116 रन) के तूफानी शतक की बदौलत सीवीसीएल ने चतुर्थ अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को लाइव टीवी एक्सप्रेस को 118 रन से पराजित किया। चौक स्टेडियम पर सीवीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में तीन विकेट पर 241 रन का विशाल स्कोर बनाया। विकास अरोरा ने 55 गेंदों पर नौ चौके व सात छक्के से 116 रन की तेज शतकीय पारी खेली। वहीं शशि प्रकाश मीना ने मात्र 37 गेंदों पर 10 चौके व एक छक्के से नाबाद 79 रन बनाते हुए आतिशी अर्धशतक जड़ा। जवाब में लाइव टीवी एक्सप्रेस लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 123 रन ही बना सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.