लखनऊ, दिसम्बर 14 -- इंसपायरिंग इंडियंस एवार्ड समारोह में लखनऊ के आनंद किशोर सक्सेना को सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय स्वदेशी खेल एसोसिएश्न एवं उत्तर प्रदेश नान ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंद किशोर सक्सेना को स्वदेशी और भूले बिसरे खेलों की पहचान दिलाने को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पद्म भूषण अवार्डी अंतरराष्टीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने सम्मानित किया। आनंद किशोर की इस उपलब्धि के लिए यूपी चेस एसोसिएशन के एके रायजादा, कैरम एसोसिएशन के अनिल अस्थाना, आट्या-पाट्या एसोसिएशन के यूजिन पाल, काइट फ्लाइंग एसोसिएशन के जफर आगा, गदा-जोड़ी एसोसिएशन के रविन्द्र गौड़, योगाचार्य विमल सक्सेना, यूनिटी कालेज के मो. शाहिद हसन, अमाइकस के अनवर हुसैन, सुमन चैधरी, यूपीएनओए के अध्यक्ष दीप सिंह सहित अन्य खिलाड़ियों ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्त...