लखनऊ, फरवरी 12 -- लक्ष्य तिवारी की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत डीवाईए ने बीबीडी ए डिवीजन लीग मुकाबले में ट्रंफ क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से पराजित कर पूरे अंक प्राप्त किये। डॉ. अखिलेश दास स्टेडियम पर गुरुवार को खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रंफ ने 37.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाये। शिव पटेल ने 37 और आदित्य सिंह ने 38 रन बनाये। डीवाईए की ओर से आदर्श राय, वर्तुल शुक्ला, ईशान गुप्ता और ध्रुव मिश्रा ने दो-दो विकेट चटकाये। जवाब में डीवाईए की टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य तिवारी ने नौ चौके की बदौलत नाबाद 81 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.