लखनऊ, अप्रैल 27 -- लखनऊ, संवाददाता।रविवार की रात इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक ऐसी जंग हुई जिसने दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। दोनों टीमों के लिए जीत अनिवार्य थी और अंततः इस सीजन के पहले सुपर ओवर में केकेआर ने मेजबान लखनऊ को पटखनी दे दी। जीत के हीरो केकेआर के रिंकू सिंह रहे। रिंकू सिंह (नाबाद 83 रन, 51 गेंद, सात चौके, पांच छक्के) के तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत केकेआर ने सात विकेट खोकर 155 रन बनाये। जवाब में एलएसजी ने आठ विकेट खोकर 155 रन बनाकर बराबरी की और मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।सुपर यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह बने संकट मोचक, केकेआर को उबारा ओवर का ड्रामा और केकेआर की जीतसुपर ओवर में लखनऊ के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा रहा। पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन आउट हो गए और तीसरी गेंद पर एड...