लखनऊ, फरवरी 3 -- फोटो: जय प्रकाश लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के जयप्रकाश ने तिरुवनंतपुरम में आयोजित 46वीं मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता हासिल कर देश का गौरव बढ़ाया है। चंद्रशेखर नायर स्टेडियम में संपन्न हुई इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जयप्रकाश ने पांच किलोमीटर रेस वॉक में अपने आयु वर्ग का स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने अगस्त 2026 में दक्षिण कोरिया में होने वाली 'विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप' के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। जयप्रकाश देश के पहले ऐसे एथलीट बन गए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय, एशिया और विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर 'गोल्डन हैट्रिक' पूरी की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...