लखनऊ, मई 31 -- हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट लखनऊ, संवाददाता।

प्रतियोगिता का आयोजन एक्सीलिया स्कूल और एक्सीलिया बैडमिंटन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हेमलता पाठक मेमोरियल ओपन जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट में दूसरे दिन रविवार को विभिन्न आयु वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में प्रशस्ति शर्मा, अनायिका, अनविका और किमाया ने अपने-अपने वर्गों के फाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल के परिणाम अंडर-13 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में प्रशस्ति शर्मा ने इकांशी सिंह को 15-11, 15-13 से और दूसरे सेमीफाइनल में अनायिका ने किमाया को 15-7, 15-12 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अंडर-11 बालिका वर्ग में अनविका ने लोक्षिता को 15-5, 15-4 से और किमाया ने कषिका खन्ना को 15-7, 15-3 से हराकर अंतिम मुकाबले में प्...