लखनऊ, अक्टूबर 14 -- - जापान में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के लिए भारतीय पैरा जूडो टीम रवाना, टीम में यूपी की गुलशन भी शामिल ​लखनऊ, संवाददाता। एशियन पैरा गेम्स की जूडो स्पर्धा के लिए 11 सदस्यीय भारतीय पैरा जूडो टीम जापान के लिए बुधवार को रवाना हो गई है। इस दल में देश के पांच राज्यों से सात खिलाड़ी और चार ऑफिशियल शामिल हैं।​इस दल में उत्तर प्रदेश की गुलशन के अलावा कपिल परमार (मध्य प्रदेश), बिजेन्दर (हरियाणा), रेनुका नारायण साल्वे (महाराष्ट्र), कोकिला (हरियाणा), रूषाली अशोक मोरे (महाराष्ट्र) और डिम्पल (हरियाणा) बतौर खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं चीफ कोच मुनव्वर अंजार और असिस्टेंट कोच आयशा मुनव्वर (दोनों लखनऊ) के साथ स्कार्ट स्मिता शेट्टी और फिजियोथेरेपिस्ट उमग संजीव कुमार अग्रवाल टीम के साथ गए हैं।​प्रतियोगिता से पूर्व लखनऊ में इंडियन पैरा जूडो अकाद...