लखनऊ, जून 14 -- कुर्सी रोड स्थित सरगम अपार्टमेंट में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (एसआरडबल्यूए) की देखरेख में आयोजित ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस टूर्नामेंट का शानदार समापन हुआ। नवनिर्मित सरगम स्पोर्ट्स क्लब में दो दिवसीय इस आयोजन में अपार्टमेंट के निवासियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में 55 मैचों का रोमांच देखने को मिला, जिसमें लीग, क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल के कड़े मुकाबलों के बाद अंतिम परिणाम घोषित किए गए। रोमांचक फाइनल मुकाबले में नचिकेता ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अद्वितीय रनर-अप रहे, जबकि कुशाग्र ने तीसरा स्थान हासिल किया।आयोजन में सरगम के निवासियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसआरडबल्यूए अध्यक्ष अनुरोध राय ने कहा कि संस्था बच्चों में खेल के प्रति उत्सुकता जगाने और स्वस्...