लखनऊ, मई 13 -- प्रथम जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट लीग लखनऊ, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की देखरेख में सोमवार को प्रथम जसबीर सिंह मेमोरियल अंडर-19 क्रिकेट लीग में रोचक मुकाबले देखने को मिले। इकाना टाइटंस, यूथ, कल्यापुर स्ट्राइकर्स, ब्लेज विलो, टील और कल्पना फाउंडेशन ने आज खेले गये मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और पूरे अंक प्राप्त किये।

इकाना टाइटंस बनाम सीएएल ब्लैक सूर्या ग्राउंड पर खेले गए एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में इकाना टाइटंस ने सीएएल ब्लैक को तीन विकेट से पराजित किया। सीएएल ब्लैक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 153 रन बनाए, जिसमें आदर्श मंधानी के 32 रन मुख्य थे। इकाना की ओर से विश्वजीत सिंह ने ती विकेट झटके। जवाब में इकाना टाइटंस ने आदित्य सिंह के 44 रनों की बदौलत 25 ओवरों में सात विकेट खोकर लक्ष...