लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। सीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में गुरुवार को आरईपीएल क्रूसेडर्स और ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने अपने मुकाबले जीत कर पूरे अंक प्राप्त किये। सिंड्रा क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में आरईपीएल क्रूसेडर्स ने यूथ क्रिकेट क्लब को दस विकेट से पराजित किया। यूथ क्लब के 90 ओवर में जवाब में आरईपीएल ने बिना विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। विजयी टीम से सौरभ दुबे 19 गेंदों में पांच चौके और आठ छक्के की सहायता से नाबाद 70 रनों की पारी खेली। इसी मैदान पर खेले गए एक अन्य मैच में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने कल्पना स्पोर्ट्स फाउंडेशन को 24 रनों से हरा दिया। यह भी पढ़ें- बिलाल व अब्दुल के शतक से ग्रेजुएट क्लब जीता पहले बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव एकेडमी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 169 रन बनाये। अंश यादव ने 77 रनों की पारी...