लखनऊ, अगस्त 31 -- फोटो लखनऊ, संवाददाता। आगरा में आयोजित हुई दो दिवसीय द्वितीय आगरा ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप रविवार को सम्पन्न हुई। इस चैंपियनशिप में निर्वाण ताइक्वांडो एकेडमी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में वरालिका सिंह, अद्विक शर्मा और सिद्धि वर्मा ने दोहरे स्वर्ण जीते। क्योरगी में वरालिका सिंह, अद्विक शर्मा, सिद्धि वर्मा, अन्वी सिंह, पवन उपाध्याय, शताक्षी मिश्रा और अग्रिमा शर्मा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अन्वेषा अग्रवाल, ध्रुव शर्मा, शिवांश त्रिपाठी, आफरीन और संकल्प सिंह ने रजत पदक पर कब्जा किया। टीम के प्रशिक्षक रवि कश्यप और महिला प्रशिक्षक सुश्ना परवीन रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.