लखनऊ, अप्रैल 26 -- मेजबान लखनऊ के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा जारी रखते हुए यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप के तीसरे दिन छह स्वर्ण पदक जीतते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की। वहीं गौतमबुद्धनगर ने रविवार को जबदरस्त वापसी करते हुए सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए जबकि अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने आज तीन स्वर्ण जीते। कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी और कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ की संयुक्त देखरेख में आयोजित चैंपियनशिप में रविवार को भी लखनऊ के खिलाड़ी छाये रहे। चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में लखनऊ ने तीसरे दिन 6 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य पदक जीते और मेजबान टीम अब तक कुल 14 स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है। गौतमबुद्धनगर ने सात स्वर्ण, तीन रजत व दो कांस्य जीते।तीसरे दिन मेजबान लखनऊ के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.