लखनऊ, फरवरी 26 -- जूडो प्रतियोगिता लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ के अरशान ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए समन्वय राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो चैंपियनशिप में गुरुवार को रजत पदक जीता। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली जा रही चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी मेरठ, सहारनपुर हॉस्टल, मुरादाबाद, वाराणसी, अलीगढ़, प्रयागराज के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किये। सब जूनियर बालक 30 किग्रा से कम भार वर्ग: स्वर्ण- सागर (मेरठ) , रजत- अरशान (लखनऊ), कांस्य- सलीम (गोंडा) और आरव सैनी (सहारनपुर)। 35 किग्रा भार वर्ग: स्वर्ण- करण (सहारनपुर हॉस्टल), रजत- प्रदीप (आगरा), कांस्य- श्रेष्ठ प्रताप सिंह (मुरादाबाद) और गौरव (अलीगढ़)। 40 किग्रा से कम भार वर्ग: स्वर्ण- रुद्र शर्मा (मुरादाबाद), रजत- अनमोल पाल (सहारनपुर), कांस्य: मयंक राजपूत (अलीगढ़) और शोभित (मेरठ)। 50 किग्रा भार वर्ग: स...