लखनऊ, दिसम्बर 31 -- लखनऊ, संवाददाता। चौक स्टेडियम के चार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह चैंपियनशिप हरियाणा के फरीदाबाद में सात से 11 जनवरी तक आयोजित की जायेगी। चयनित खिलाड़ियों में सब जूनियर वर्ग में 52 किग्रा में वर्षा रावत और 84 किग्रा से अधिक भार वर्ग में आराध्या शुक्ला शामिल हैं। जूनियर वर्ग में 84 किग्रा भार वर्ग में प्रज्ञा उपाध्याय और सीनियर वर्ग में 84 किग्रा में सविता सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...