कानपुर, मई 9 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। केडीएमए क्रिकेट लीग के पहले मैच में पीएसी क्लब ने ओलंपिक रजि. को 64 रन से मात दी। दूसरे मैच में रिजर्व बैंक स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन क्लब ने केजीएससी को 23 रन से हराया। तीसरे मैच में कानपुर स्टारलेट ने एचबीटीयू को को 164 रन के बड़े अंतर से पराजित किया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पीएसी क्लब ने 39 ओवर में 249 रन बनाए। टीम से आदिय पांडे ने 77, राहुल तिवारी ने 45, आयुष पांडे ने 44 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गोपी कृष्णा और जेबान अंसारी ने चार-चार विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ओलंपिक रजि. की पूरी टीम 33.4 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से यश अरोड़ा ने 53 रन, गोपी कृष्णा ने 42 रन बनाए तो गेंदबाजी में आनंद दुबे ने चार, सारंग नाथ व राहुल तिवारी ने दो-दो विकेट अपने नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.