खेल---आदित्य के खेल से कूह क्लब चैंपियन
लखनऊ, जून 15 -- -प्रथम मातृभूमि प्राइजमनी टी-20 के फाइनल में ध्र्रुव क्रिकेट अकादमी को हराया लखनऊ, संवाददाता। डीजीआई ग्राउंड पर खेले गए प्रथम मातृभूमि प्राइजमनी टी-20 टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में कूह स्पोर्ट्स क्लब ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन निर्णायक क्षणों में कूह स्पोर्ट्स क्लब ने बाजी मार ली।पहले बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में सात विकेट पर 203 रन बनाए। सागर शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों में 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 11 छक्के और सात चौके लगाए। कूह क्लब के निशांत तोमर और अनिकेत सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में अंश मिश्रा ने नाबाद 84 रन और मैन ऑफ द मैच रहे आदित्य प्रताप सिंह ने 82 रन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.