लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, संवाददाता। मैन ऑफ द मैच हर्षजीत सिंह यादव की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत अखिल इंफ्रा क्रिकेट क्लब ने 21वीं बाबू बनारसी दास ए डिवीजन क्रिकेट लीग मैच में ध्रुव क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से पराजित कर पूरे अंक हासिल किये। स्पोर्ट्स गैलेक्सी बी ग्राउंड पर खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 180 रन बनाये। पांच विकेट मात्र 45 रनों के योग पर गिर गये। अंश यादव ने 68 रनों की पारी खेली। अखिल इंफ्रा की ओर से शास्वत कृष्णा ने तीन और संदीप यादव ने दो विकेट चटकाये। जवाब में अखिल इंफ्रा ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और जीत दर्ज की। हर्षजीत यादव ने नाबाद 61 और अंश पटेल ने 41 रनों की पारी खेली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...